दुबई में लोगों को क्वॉरेंटाइन करने के लिए भारतीय मूल के कारोबारी ने दान की इमारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के कारोबारी अजय शोभराज ने कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए बड़ी मदद की। उन्होंने कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को क्वॉरेंटाइन करने के मकसद से संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य प्राधिकरण को अपनी एक इमारत दान में दी है। बता दें अजय शोभराज फिंजा ज्वेलरी के संस्थापक हैं। उन्होंने दुबई के जुमेरा लेक टॉवर्स स्थित अपनी एक इमारत दान की है।
