फ्रांस में भी अब भारतीय कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और फ्रांस के बीच यूपीआई को लेकर समझौता हो गया। अब भारतीय लोग यूपीआई की मदद से फ्रांस में पेमेंट कर पाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के पेरिस दौरे पर हैं और ये बड़ी घोषणा इसी दौरान हुई। पीएम मोदी ला सीन म्यूजिकल में भारतीय लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की। हालांकि अभी यूपीआई पेमेंट पूर्ण रूप से सब जगह शुरू नहीं हुआ।