x

भारत के 21 सबसे बड़े अरबपतियों के पास देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Indian Express

ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 21 टॉप रईसों के पास 70 करोड़ लोगों की कुल संपत्ति से ज्यादा दौलत है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में 5 प्रतिशत भारतीयों के पास देश की 62 फीसदी से ज्यादा दौलत थी। लेकिन भारत की 50 फीसदी गरीब आबादी के बाद केवल 3 फीसदी संपत्ति है। देश में 2020 में बिलिनेयर्स की संख्या 102 थी जो 2022 में 166 पहुंच गई।