ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत ने लगाई 14 रैंक की छलांग, तो पाकिस्तान ने लगाई 28 रैंक की छलांग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Social Media
हालहि में विश्व बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2020 की लिस्ट में भारत की रैंकिंग 63वीं रही है. इस बार भारत ने कारोबार सुगमता के मामले में 14 पायदान की छलांग लगाई है. वहीं पड़ोसी मुल्क ने 28 रैंकिंग के सुधार के साथ पाकिस्तान ने 108वां स्थान पाया है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, पाक ने पिछले 1 साल में 6 वार्षिक सुधार किए जिससे रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया है.
