दिसंबर में 1.8% गिरा भारत का एक्सपोर्ट, व्यापार घाटे में भी आई कमी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को वाणिज्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 5वें महीने दिसंबर में देश के निर्यात यानि एक्सपोर्ट में कमी आई है. देश का निर्यात दिसंबर महीने में 1.8% से घटकर 1.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. वहीं समीक्षाधीन अवधि में भारत का आयात यानि इंपोर्ट भी 8.83% गिरकर 2.70 लाख करोड़ रुपये रहा. इससे व्यापार घाटा कम होकर 78,750 करोड़ रुपये यानि 11.25 अरब डॉलर पर आ गया.
