एयरबस को 33 अरब डॉलर का 300 विमानों का ऑर्डर देगी इंडिगो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडिगो जल्द ही 300 से ज्यादा ए320 नियो-फैमिली विमानों का ऑर्डर देने वाली है। इसकी लागत में अनुमानित तौर पर 33 अरब डॉलर का खर्च आएगा। इंडरग्लोब एविएशन इस ऑर्डर को पूरा करेगी। ये काफी अहम है, क्योंकि ए320 नियो जेट विमानों के इंजन में खराबी के चलते इंडिगो को हालिया सबसे बड़ा तिमाही घाटा हुआ था। बता दें कि इंडिगो ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
