43 गुना बढ़ा इंडिगो का मुनाफा, कमाई में भी हुई 44 फीसदी की बढ़ोतरी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 43 गुना ज्यादा मुनाफा हुआ है। कंपनी की आय में भी 44 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपने वित्तीय नतीजों में कहा है कि उसका मुनाफा टैक्स काटने के बाद 1203.10 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में केवल 27.80 करोड़ रुपये था।
