इंडोनेशिया ने पाम ऑयल निर्यात पर लगाया बैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: brecorder
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बता दें कि इंडोनेशिया पाम ऑयल का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके बावजूद वह पाम ऑयल संकट से जूझ रहा है। इस समय इंडोनेशिया भीषण महंगाई की चपेट में है। इसके चलते इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल से अगले आदेश तक पाम तेल के निर्यात पर बैन लगा दिया है।
