इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या हुई 429
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons
इंडोनेशिया में शनिवार रात ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुंडा जलसंधि के निकट आई भीषण सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 429 हो गई है. आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो ने बताया कि सुनामी में 1,485 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और 154 लोग लापता हैं. हालात को देखते हुए मृतकों की संख्या और अधिक होने की आशंका है, क्योंकि संयुक्त तलाशी दल सुनामी ग्रस्त प्रांतों में तलाशी अभियान चला रही है. वहीं भारी बारिश मलबे से जिंदा लोगों को बचाने और तलाशने में दिक्कत पैदा कर रही है.
