दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से अधिक का इजाफा किया है। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज से 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 2,101 रुपये पहुंच गई है।
