फॉरेंसिक ऑडिट जांच को लेकर इन्फोसिस ने दी सफाई, कहा-सेबी ने जांच के लिए नहीं कहा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वित्तीय अनियमितताओं के आरोप को झेल रही इंफोसिस ने कहा- व्हिसलब्लोअर के खुलासे मामले में सेबी से आगे की जांच का कोई निर्देश नहीं मिला. सूत्रों के मुताबिक आरोपों की गहराई से जांच के लिए सेबी अब इंफोसिस की बैलेंस शीट की फोरेंसिक ऑडिट करा सकता है. पिछले साल इंफोसिस के ही एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के शीर्ष कार्यकारियों पर बैलेंस शीट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था.
