अमेजन समिट शुरू हुआ 1.5 घंटे लेट, तो नारायण मूर्ति बोले मैं इस तरह की देरी का आदी नहीं हूं
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
बुधवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित अमेजन संभव समिट में इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति खफा हो गए. दरअसल कार्यक्रम अपने तय समय से 1.5 घंटे देरी से शुरू हुआ जिसकी वजह से नारायण मूर्ति ने अपने 20 मिनट के भाषण को 5 मिनट में ही खत्म कर दिया. साथ ही कहा कि मैं इस तरह की देरी का आदी नहीं हूं. बता दें कि इस सम्मेलन में जेफ बेजोस भी उपस्थित थे.
