16% गिरे इंफोसिस के शेयर, चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने दिया बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
व्हिसिलब्लोअर समूह द्वारा सीईओ सलिल पारेख और सीएफओ निलांजन रॉय के खिलाफ लघु अवधि में आय और लाभ बढ़ाने के लिए अनैतिक कारोबार गतिविधियों में शामिल होने की खबरों के चलते इंफोसिस के शेयरों में 16% तक की गिरावट हुई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 15.94% गिरकर 645.35 रुपये, एनएसई पर 15.99% घटकर 645 रुपये रहा। मामले पर आज इंफोसिस चेयरमैन नंदन नीलेकणि बोले- इंफोसिस की ऑडिट समिति व्हिसिलब्लोअर के आरोपों पर स्वतंत्र जांच करेगी।
