'चलिए, खुले में छींकें और वायरस फैलाएं' पोस्ट पर इंफोसिस ने कर्मचारी को दिखाया बाहर का रास्ता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जहां पूरा देश कोरोना से निपटने में लगा है वहीं इंफोसिस के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट लिखा कि उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल बीते कल जीनियर मुजीब मोहम्मद ने पोस्ट किया था कि आइए हम साथ आएं, लोगों के बीच जाकर छींकें। वायरस फैलाएं। इसके बाद मुजीब की पहचान इन्फोसिस कर्मचारी के रूप में हुई और कंपनी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की।
