इंफोसिस 12000 कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता, इस ग्रेड के कर्मचारियों को होगा ज्यादा नुकसान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईटी कंपनी इंफोसिस जल्द ही अपने लगभग 12000 कर्मचारियों की छटनी करने वाली है। यह संख्या कम्पनी में कार्यरत कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत है। इसमे खासतौर से सीनियर और मिड लेवल के कर्मचारी शामिल होंगे। ऐसा इस कम्पनी में पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से बाहर निकाला जा रहा है। इसके पीछे की वजह अधिकतम कामों में ऑटोमेशन होना बताया जा रहा है।
