ईरान ने किया दावा, मुल्क से CIA का नेटवर्क किया तबाह, 17 जासूस गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons
US-ईरान तनातनी के बीच सोमवार को ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खुफिया मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा," मुल्क में फैले अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का जासूसी नेटवर्क तबाह कर दिया गया है. साथ ही इस मामले में 17 जासूसों को गिफ्तार किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक सभी आरोपी ईरानी नागरिक हैं और इनमें से कुछ को मौत की सजा सुनाई गई है. हालांकि इस मामले में US की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
