US को चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुका ईरान, CIA के लिए जासूसी करने वाले को सुनाई मौत की सजा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
US-ईरान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनातनी को लेकर शनिवार को ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि हम पर दागी गई एक भी गोली अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर भारी पड़ेगी. इतना ही नहीं खबर है कि, ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए रक्षा मंत्रालय के कॉन्ट्रेक्टर जलाल हाजी जवर को CIA के लिए जासूसी करने के आरोप में मौत की सजा दी है. जलाल रक्षा मंत्रालय के एयरोस्पेस ऑर्गेनाइजेशन के साथ जुड़ा था.
