ईशा अंबानी ने अपनी शादी में पहनी मां नीता की 35 साल पुरानी साड़ी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: instagram
बीते 12 दिसंबर को ईशा अंबानी और आनंद पिरामल मुंबई स्थित एंटीलिया में शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में बीटाउन से लेकर बिजनेस वर्ल्ड की कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुई. इस शादी में कपल ने ऑफ वाइट कलर का आउटफिट पहना था. लेकिन इन सबके बीच ईशा के आउटफिट में चार-चांद उनकी मां नीता अंबानी की 35 साल पुरानी साड़ी ने लगाया, जो ईशा के ब्राइडल लुक को आकर्षक बना रहा था. ईशा अंबानी ने दुपट्टे की स्टाइल में अपनी मां की साड़ी को टीपअप किया था.
