मुकदमा हारी जेफ बेजोस की कंपनी, एलन मस्क के यान से ही चंद्रमा पर जाएंगे नासा के अंतरिक्ष यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी ब्लू ऑरिजिन कानूनी जंग हार गई है। ब्लू ऑरिजिन का आरोप था कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ चंद्रमा से जुड़े एक मिशन के लिए गैरकानूनी ढंग से करार किया है। अमेरिकी अदालत ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। बता दें टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के अंतरिक्ष यान से ही नासा के यात्री अब चंद्रमा जाएंगे।
