2022 की पहली तिमाही से एक बार फिर से घरेलू उड़ान भरेगी जेट एयरवेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
कर्ज में डूबी जेट एयरवेज ने 2022 की पहली तिमाही से एक बार फिर से घरेलू उड़ान भरने की घोषणा की। अगले वर्ष की अंतिम तिमाही तक छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन भी शुरू होगा। इसके अलावा एयरलाइन का मुख्यालय अब मुंबई के बजाय दिल्ली में होगा। बता दें यूएई के कारोबारी मुरारी लाल जालान लंदन की जालान कॉर्लाक कंसोर्टियम के वरिष्ठ सदस्य हैं और प्रस्तावित जेट एयरवेज के गैर कार्यकारी सदस्य हैं।
