36.9 करोड़ यूजर्स के साथ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी रिलायंस जियो
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हाल ही में ट्राई द्वारा नवंबर 2019 के लिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो 3 साल बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. वहीं दूसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे नंबर पर वोडाफोन आइडिया रही. रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 32.04% हो गया, जबकि एयरटेल का मार्केट शेयर 28.35% और वोडाफोन आइडिया का केवल 29.12% ही रह गया.
