अच्छी सैलरी से ज्यादा सिक्योर जॉब को अहमियत दे रहे हैं आजकल युवा: सर्वे रिपोर्ट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में ओलिवबोर्ड द्वारा किए गए एक नये सर्वे में खुलासा हुआ कि आजकल यूथ अच्छी सैलरी से ज्यादा सुरक्षित नौकरी को प्राथमिकता दे रहे हैं. सर्वे से सामने आया कि 44.3% युवा अपनी जॉब सिक्योर रखना चाहते हैं इसके लिए वह कभी-कभी सैलेरी से भी कंप्रोमाइज कर लेते हैं. वहीं 11% युवा ऐसे हैं जो अच्छी सैलरी वाली नौकरी को अहमियत दे रहे हैं. हालांकि 36.7% युवाओं ने काम और निजी जिंदगी के बीच बैलेंस को अहमियत दी है.
