जॉनी वॉकर व्हिस्की अब कांच की जगह कागज की बोतल में मिलेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
करीब 200 साल पुरानी जॉनी वॉकर व्हिस्की अब काग़ज़ की बोतल में मिलेगी। शराब कंपनी डियाजियो ने कहा कि वो पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाए गई पैकेजिंग का ट्रायल अगले साल से शुरू करेगी। जॉनी वॉकर व्हिस्की आमतौर पर शीशे की बोतल में ही बिकती है। लेकिन कंपनी का कहना है कि वो अपने सभी ब्रांड में प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने पर ज़ोर दे रही है।
