नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स का तीसरा एडिशन जारी, शीर्ष पर कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने आज नीति भवन में इंडिया इनोवेशन इंडेक्स का तीसरा एडिशन जारी किया। इसके पहले और दूसरे संस्करण को क्रमशः अक्टूबर, 2019 और जनवरी, 2021 में जारी किया गया था। कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ ने इंडेक्स के तीसरे संस्करण में अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इंडेक्स भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवाचार प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।
