x

खादी अब डेनिम में भी, ओणम से लॉन्च होगी नई फेस्टिव रेंज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

विदेशों में भारतीय परिधानों की खास मांग रहती है। उसी के मद्देनजर निफ्ट के डिजाइनर ने खादी को डेनिम डिजाइन में तैयार किया। कानपुर के स्वराज आश्रम ने खादी से डेनिम जीन्स और शर्ट बनाई। ओणम के बाद राखी, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे त्योहारों के लिए 'नई फेस्टिव रेंज' लाएगा। सूट, साड़ी, कुर्ता-पाजामा, सूती, रेशमी, पश्मीना भी शामिल हैं। यह भारतीय परिधानों को वैश्विक ब्रांड बनाने का एक कदम है।