महिला होने की वजह से नहीं मिली थी नौकरी, उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया गया. वहीं फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में भी उन्हें शामिल किया है. लेकिन, एक वक्त ऐसा था जब कई कंपनियों ने उन्हें महिला होने की वजह से नौकरी देने से मना कर दिया था. तब उन्होंने 1200 रुपये से कंपनी की शुरुआत की थी.
