कोवैक्सिन ने इंसानी ट्रायल के पहले चरण के पहले भाग में दिए उत्साहजनक नतीजे- PGI रोहतक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
देश में निर्मित कोरोना वायरस की पहली संभावित वैक्सीन 'कोवैक्सिन' ने इंसानी ट्रायल के शुरुआती चरण में उत्साहजनक नतीजे दिए हैं। 12 शहरों के अस्पतालों को इस वैक्सीन के इंसानी ट्रायल के लिए चुने गए हैं। इनमें से कुछ में ट्रायल शुरू हो गए हैं और कुछ में होना बाकी है। इसी बीच पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रोहतक ने दावा किया है कि वैक्सीन ने ट्रायल के शुरुआती चरण 'उत्साहजनक' नतीजे दिए हैं।