जुकरबर्ग को मात देकर सबसे कम उम्र में अरबपति बनी यह लड़की, कॉस्मेटिक कंपनी की है मालकिन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
हालहि में फोर्ब्स की बिलियनेयर्स की लिस्ट में एक नाम ने सबको चौंका दिया है. वो नाम है काइली कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन काइली जेनर, जो FB के फाउंडर जुकरबर्ग को पछाड़कर सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड अरबपति बन गई हैं. उनकी कंपनी 'काइलीकॉस्मेटिक्स' 360 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ टॉप पर पहुंच गई है. इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी, कंपनी की वेल्यू 90 करोड़ डॉलर बताई जा रही है.
