रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आज सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की। इसके अलावा, रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए 949.50 रुपये अदा करने होंगे। दिल्ली में पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
