बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर ममता सरकार से जवाब तलब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV.com
पश्चिम बंगाल में 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार से जवाब मांगा है। इन हत्याओं की जांच CBI को सौंपे जाने वाली एक याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 4 हफ्ते में राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगे हैं। जस्टिस एके सीकरी और अशोक भूषण ने राज्य सरकार और CBI को ऐसे आदेश दिए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई इस याचिका में मरने वालों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी की गई है।
