जुकरबर्ग बोले- भारत है फेसबुक के लिए खास देश, हर फीचर की पहले भारत में होती है जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को कहा कि भारत फेसबुक के लिए बेहद अहम और विशेष देश है। इसलिए वह अपने प्लेटफॉर्म के नए फीचर पहले यहां जांच के लिए जारी करता है और इसके बाद ही उन्हें विश्व में लॉन्च किया जाता है। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। भारत और कैलिफोर्निया में कंपनी के मुख्यालय में कई भारतीयों को मैं जानता हूं, जो बहुत प्रतिभावान हैं।
