बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 219 अंक ऊपर और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 219.43 अंक ऊपर और निफ्टी 45.30 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला थी। मंगलवार को अमेरिका, चीन के साथ दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.67% की गिरावट के साथ 631.56 अंक नीचे 23018.90 पर बंद हुआ। अमेरिका का दूसरा बाजार नैस्डैक 3.48% गिरावट के साथ 297.50 अंक नीचे 8,263.23 पर बंद हुआ था।
