लाल निशान पर खुला बाजार, 54,500 के नीचे सेंसेक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स 70.40 अंक नीचे 54,422.44 के स्तर पर खुला। निफ्टी 11.10 अंक नीचे 16,283.50 के स्तर पर खुला। इस दौरान 1,066 शेयरों में तेजी, 580 शेयरों में गिरावट और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस आदि के शेयर हरे निशान पर खुले। एचसीएल टेक, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन आदि के शेयर लाल निशान पर खुले।
