मारुति सुजुकी की दिसंबर में बिक्री 2.5 फीसदी बढ़ी, नया साल आटो सेक्टर के लिए हो सकता है बेहतर
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2020 का पहला दिन आटो सेक्टर के लिए सकारात्मक खबर लेकर आया है। देश की अग्रणी कार निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी ने दिसंबर में अपनी बिक्री में 2.5 फीसदी की बढ़त हासिल करते हुए कुल 1,22,784 कारों की बिक्री की है। बता दें पिछले वर्ष आटो सेक्टर पर मंदी की मार पड़ी थी जिससे मारुति सुजुकी की बिक्री में लगभग 35 से 36 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली थी।
