2 करोड़ कारें बेचकर मारुति सुजुकी ने कायम किया रिकॉर्ड, जाने कम्पनी का इतिहास
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में दो करोड़ कारें बेचने का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने 14 दिसंबर 1983 को भारत में अपनी पहली कार के रूप में मारुति 800 की बिक्री की थी। कम्पनी ने अपनी स्थापना के 29 वे साल में 1 करोड़ कार की बिक्री कर ली थी। इस उपलब्धि के लिए कम्पनी ने ग्राहकों सहित अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स का आभार व्यक्त किया है।
