प्रवासी कामगारों ने भारत भेजा सर्वाधिक पैसा, रेमिटेंस पहली बार 100 अरब डॉलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: fortune india
भारत रेमिटेंस अर्जित करने में अन्य देशों के मुकाबले सबसे आगे है। रेमिटेंस, प्रवासी द्वारा अपने मूल देश भेजा जाने वाला पैसा होता है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, 2022 में भारत का रेमिटेंस 100 अरब डॉलर पहुंच सकता है। पिछले साल के मुकाबले यह 7.5% से बढ़कर 12% तक पहुंच सकता है। 2021 में 89.4 अरब डॉलर रेमिटेंस भारत आया, जो 2022 में 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
