घटेंगी कीमतें! MMTC मिस्र से मंगा रही 6,090 टन प्याज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी MMTC मिस्र से 6,090 टन प्याज आयात करेगी। ये प्याज राज्यों को 52 से 60 रुपये प्रति किलो की दर पर बेची जाएगी। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह ही 1.2 लाख टन प्याज आयात को मंजूरी दी है। बता दें सरकार ने 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे प्याज के खुदरा दाम पर रोक लगाने और प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए ये फैसला किया है।
