राफेल डील पर मोदी सरकार का यूटर्न, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राफेल सौदे को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. जहां विपक्ष पार्टी मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रही है वहीं आज मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हलफनामा दायर कर राफेल डील पर शीर्ष अदालत के फैसले में उस पैरा 25 में संशोधन की मांग की है, जिसमें कैग की रिपोर्ट और संसद की पीएसी के बारे में संदर्भ है. वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि कैग के साथ कीमत के ब्यौरे को साझा किया गया और कैग की रिपोर्ट पर पीएसी ने गौर किया.
