त्योहार के सीजन में इन सामानों पर मिलेगी GST से राहत
Shortpedia
Content Team
मोदी सरकार ने त्योहार के मौके पर देश को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी रक्षाबंधंन और गणेश चतुर्थी से पहले राखी,मूर्तियों, हस्तशिल्प, हथकरघा जैसी चीजों को GST से अलग रखने का फैसला किया है. केन्द्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि इस कदम से राखी के त्योहार पर लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा. ये सभी चीजें हमारी विरासत है, इसलिए हमें इन्हें सम्मा्न देना जरूरी है. इससे पहले सरकार ने सैनेटरी नैपकिन को लेकर GST में राहत दी थी.