जियो प्लैटफॉर्म्स में 1.85% हिस्सेदारी खरीदेगी मुबादला; 9,093.6 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अबू धाबी की मुबादला इन्वेस्टमेंट कंपनी भी अब जियो प्लैटफॉर्म्स में 1.85 फीसद हिस्सेदारी के लिए 9093.6 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के साथ ही जियो प्लैटफॉर्म्स विश्व की जानी मानी टेक्नोलॉजी और ग्रोथ कंपनियों से अब तक 87,655 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। बता दें जियो प्लैटफॉर्म्स में मुबादला के अलावा फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्ता इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक और केकेआर ने अब तक निवेश किया है।