गूगल के लैरी पेज-सर्गे ब्रिन को पछाड़ मुकेश अंबानी बने दुनिया के 9वें सबसे अमीर अरबपति
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हाल ही में ग्लोबल मीडिया फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी की गई दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की रियल टाइम लिस्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गूगल के फाउंडर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन जैसे नामचीन अरबपतियों को पछाड़ते हुए 9वां स्थान हासिल किया है. आंकड़ों के मुताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 60.7 अरब डॉलर यानि करीब 4.33 लाख करोड़ रुपये है. वहीं लैरी पेज की 4.25 लाख और ब्रिन की 4.10 लाख करोड़ रुपये है.
