कोरोना के बीच मुकेश अंबानी को सप्ताह के भीतर ही हासिल हुई 4 उपलब्धियां
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जहां दुनिया कोरोना से लड़ रही है वहीं मुकेश अंबानी को 4 बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। पहली उपलब्धि पिछले 2 महीनों में रिलायंस जियो को कुल 11 निवेश मिले हैं। दूसरी ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर हैं। तीसरी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त उछाल के बाद रिलायंस देश की पहली 11 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्च 2021 से पहले ही कर्जमुक्त कंपनी बन गई है।
