रिलायंस इंडस्ट्री ने हासिल की बड़ी कामयाबी, 9.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने पर BSE पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 9.5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया. वहीं इस मार्क तक पहुंचने वाली RIL इंडस्ट्री भारत की पहली कंपनी बन गई है. बीते 18 अक्टूर को रिलायंस 9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची थी. आज RIL के शेयर में 3.59% की तेजी देखी गई. वहीं मार्केट कैप में दूसरी बड़ी कंपनी TCS की वैल्यू 7.91 लाख करोड़ रुपये है.
