धनवानों की वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर, हर घंटे कमाते हैं 7 करोड़
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर के अमीर लोगों की हुरुन 2020 सूची में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस लगातार तीसरी साल शीर्ष पर रहे हैं, इनकी कुल संपत्ति 140 अरब डॉलर है। जबकि 67 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9वें नंबर पर हैं। वहीं धनवानों की वैश्विक सूची में 106 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स तीसरे पर, 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वारेन बफेट चौथे नंबर हैं।
