ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक ने दिया भारत को एक अरब डॉलर का कर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक ने कोरोना से लड़ने के लिए भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता ऋण राशि दी। इसका इस्तेमाल महामारी से होने वाले मानवीय, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए किया जाएगा। शंघाई स्थित एनडीबी की स्थापना ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) ने 2014 में की थी। फिलहाल इसका नेतृत्व दिग्गज भारतीय बैंकर केवी कामथ कर रहे हैं।
