नए मकानों की आपूर्ति 51% बढ़ी, दिल्ली-एनसीआर में 20% रही गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Housing
एनारॉक के मुताबिक, मजबूत मांग से 2022 में देश के सात प्रमुख शहरों में नए आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति 51% बढ़कर 3,57,635 इकाई पहुंची। 2021 में कुल 2,36,693 नए मकानों की आपूर्ति की गई थी। मांग बढ़ने के बावजूद पिछले साल नए मकानों की आपूर्ति 2014 के 5.45 लाख से कम रही। पिछले साल मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में आपूर्ति में तेजी रही। दिल्ली-एनसीआर में 20% गिरावट रही।
