लंदन कोर्ट ने नीरव मोदी की ज़मानत याचिका की ख़ारिज, अगली सुनवाई 26 अप्रैल को
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान भारत की ओर से नीरव के खिलाफ और सबूत पेश किए गए. साथ ही कोर्ट को बताया गया कि नीरव ने एक गवाह को फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी.
