नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज, अदालत ने 29 मार्च तक हिरासत में भेजा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया. लंदन की निचली अदालत ने नीरव की जमानत की अर्जी खारिज करते हुए उसे 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया है. वहीं जज ने कहा कि यदि आरोपी को जमानत पर छोड़ देते हैं तो यह आत्मसमर्पण के लिए पेश नहीं होगा. ED और CBI के अधिकारी अगले हफ्ते प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेज लेकर लंदन रवाना होंगे.
