जमानत के लिए नीरव मोदी ने खटखटाया UK हाईकोर्ट का दरवाजा, 11 जून को होगी सुनवाई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को लंदन के वेंस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा हिरासत की अवधि बढ़ा दिए जाने के बाद PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने शुक्रवार ब्रिटेन के हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. नीरव की अर्जी पर 11 जून को सुनवाई होगी. इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट से उसकी जमानत याचिका 3 बार खारिज की जा चुकी है. वहीं अदालत ने भारत सरकार से पूछा है कि अगर नीरव का प्रत्यर्पण होता है तो उसे कौन सी जेल में रखा जाएगा.
