चौथी बार नीरव मोदी को लंदन कोर्ट ने दिया झटका, 19 सितंबर तक बढ़ा दी हिरासत अवधि
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने एक बार फिर PNB घोटाले के आरोपी भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को झटका दिया है. दरअसल कोर्ट के जज टैन इकराम ने नीरव की रिमांड को 28 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया है. वैंड्सवर्थ जेल में बंद नीरव मोदी को वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां हिरासत अवधि को 19 सितंबर तक बढ़ा दिया गया. बता दें कि यह भगौड़े कारोबारी नीरव की चौथी जमानत याचिका है.
